अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दिल्ली पुलिस द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के प्रांगन में एक योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन, श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में सहभागिता की तथा स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त, दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों और इकाइयों में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Delhi Police Celebrates the 12th International Day of Yoga