दिल्ली पुलिस पॉडकास्ट 'किस्सा खाकी का' एक डिजिटल ऑडियो प्रस्तुति है जो दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं का जश्न मनाती है और मानवता, अपराधों, जांच और साहस की अनसुनी वास्तविक कहानियों को प्रदर्शित करती है।
पॉडकास्ट खाकी में महिलाओं और पुरुषों की वीर गाथाओं को चित्रित करता है जिन्होंने पुलिसिंग में रोजमर्रा की उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय सेवाओं को पूरा करने में अपने कर्तव्य से परे आश्चर्यजनक समर्पण का प्रदर्शन किया है।
हर रविवार को दिल्ली पुलिस के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रसारित होने वाले इस पॉडकास्ट को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिससे पुलिस-पब्लिक बॉन्डिंग बढ़ी है
| क्र.सं. | दिनांक | विवरण | छवि | ऑडियो |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 27 सितंबर, 2026 | पाक्षिक श्रृंखला किस्सा खाकी का 2.0 के 224वें पॉडकास्ट और अठारहवें एपिसोड में महिलाओं की सुरक्षा, विश्वास और हर चुनौती के दौरान अटूट सहयोग पर केंद्रित विशेष पहलों की कहानी सुनाई गई। ये पहल दिल्ली की महिलाओं को आश्वस्त करती हैं कि वे अकेली नहीं हैं... क्योंकि दिल्ली पुलिस उनके साथ है। |
|
|
| 2 | 13 सितंबर, 2026 | पाक्षिक श्रृंखला किस्सा खाकी का 2.0 के 223वें पॉडकास्ट और सत्रहवें एपिसोड में BRICS 2026 के लिए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कहानी सुनाई गई। जानिए कि BRICS 2026 के अंतरराष्ट्रीय अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से लेकर वीवीआईपी आवाजाही और यातायात प्रबंधन तक, दिल्ली पुलिस सभी क्षेत्रों में पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ किस प्रकार तैनात है। |
|
|
| 3 | 30 अगस्त, 2026 | पाक्षिक श्रृंखला किस्सा खाकी का 2.0 के 222वें पॉडकास्ट और सोलहवें एपिसोड में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एएचटीयू टीम के एएसआई अजय कुमार झा की कहानी सुनाई गई। उन्होंने मानसिक रूप से बीमार एक लापता बेटे का आखिरी निजी सामान उसके परिवार तक पहुँचाया, जो उसके वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठा था। |
|