प्रिय नागरिकों,
जनसेवा, जनविश्वास तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करना दिल्ली पुलिस का संकल्प है। हम पारदर्शी,
निष्पक्ष एवं पेशेवर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें नागरिकों को सर्वोपरि रखते हुए
उनकी
सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को प्राथमिकता दी जाती है।
ईमानदारी, सुलभता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही पुलिस सेवा के मूल स्तंभ हैं। सामुदायिक
सहभागिता
और सकारात्मक संवाद के माध्यम से दिल्ली पुलिस एक ऐसे सुरक्षित, संरक्षित एवं समावेशी
दिल्ली के
निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जहाँ प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित एवं
सुना
हुआ महसूस करे।
"जनता प्रथम। विश्वास के साथ पुलिसिंग। मिलकर बनाएँ सुरक्षित दिल्ली।"
पुलिस आयुक्त, दिल्ली
भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.)