पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा सभी जिलों एवं इकाइयों में मेगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी जिलों एवं इकाइयों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान का नेतृत्व श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली द्वारा किया गया । उन्होंने पुलिस मुख्यालय, दिल्ली में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली पुलिस के सभी जिलों एवं इकाइयों में विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा दिया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने स्वच्छ, हरित और सतत पर्यावरण के निर्माण हेतु अपने संकल्प को पुनः दोहराया तथा नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Delhi Police Marks World Environment Day with Mega Plantation Drive Across All Districts and Units