डॉ. दीपक चोपड़ा द्वारा पुलिस मुख्यालय में व्याख्यान और बातचीत सत्र
पुलिस परिवार कल्याण समिति और दिल्ली पुलिस ने ‘नौकरियों में तनाव प्रबंधन और कल्याण' विषय पर प्रख्यात प्रेरक वक्ता और प्रसिद्ध लेखक डॉ. दीपक चोपड़ा द्वारा एक व्याख्यान और बातचीत सत्र का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोरा और पुलिस परिवार कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती रितु अरोरा द्वारा की गई।