‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में आरंभ किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का देशभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित है। यह अभियान देशभक्ति, तिरंगे के प्रति गौरव तथा राष्ट्रगीत में निहित मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का उत्सव मना रहा है। इसी क्रम में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर श्री अनुराग कुमार, भा.पु.से., आयुक्त पुलिस , दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
श्री अनुराग कुमार, भा.पु.से. , AGMUT 1994, ने आज दिनांक 17 जुलाई, 2026 को पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
दिल्ली पुलिस द्वारा आज किंग्सवे कैंप, न्यू पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में कमिश्नरेट दिवस परेड का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल, सरदार तरनजीत सिंह संधू ने मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त पुलिस, दिल्ली, श्री सतीश गोलछा की उपस्थिति में परेड की सलामी ली।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के प्रांगन में एक योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन, श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में सहभागिता की तथा स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त, दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों और इकाइयों में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।