दिल्ली पुलिस की महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई SPUWAC ने श्रीमती मीता राजीवलोचन, आईएएस, सचिव युवा मामले, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा श्री एस. के. गौतम, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त/एसपीयूडब्ल्यूएसी की उपस्थिति में एनएसएस निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। समझौता ज्ञापन, एनएसएस के निदेशक, श्री पंकज कुमार सिंह, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा एसपीयूडब्ल्यूएसी/दिल्ली पुलिस की ओर से श्री बी एल सुरेश, डीसीपी/एसपीयूडब्ल्यूएसी के बीच आदर्श सभागार, पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, दिल्ली में हुआ।