पासिंग आउट परेड

दिल्ली पुलिस अकादमी, झड़ौदा कलां नई दिल्ली में 48 वें बैच प्रोबेशनर उप निरीक्षको के 12 महीने के बुनियादी प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पासिंग आउट परेड का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने परेड करने वाले दलों की सलामी ली। परेड में श्री संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, श्री मुकेश कुमार मीणा, विशेष पुलिस आयुक्त/प्रशिक्षण, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, श्रीअक्षत मेहता, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधी नगर गुजरात के डीन और उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

पासिंग आउट परेड