दिल्ली पुलिस की कल्याण इकाई ने पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली के प्रागण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आज एक योग सत्र का आयोजन किया। श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने इस योग सत्र में हिस्सा लिया।