जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप 2024,25 का उद्घाटन
माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली, श्री विनय कुमार सक्सेना ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। भव्य उद्घाटन समारोह में दिल्ली के पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोरा और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच सुश्री रानी रामपाल ने सम्मानित अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई।