73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप 2024,25 का समापन समारोह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक, आसूचना ब्यूरो, श्री तपन कुमार डेका उपस्थित थे। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोरा व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सुश्री साइखोम मीराबाई चानू इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि थीं।