पुलिस स्मृति सप्ताह के अवसर पर, क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिनांक 26.10.2024 को इंडिया गेट पर ड्रग्स और मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं रोकथाम पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली और क्राइम ब्रांच, नई दिल्ली जिला पुलिस, आईएफएसओ, ट्रैफिक यूनिट सहित विभिन्न जिला इकाइयों के अधिकारी उपस्थिति रहे।