अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई AHTU को भारतीय मानक ब्यूरो, बीआईएस द्वारा IS,ISO,9001,2015 प्रमाणन प्रदान किया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्राइम ब्रांच की स्थापना,2014 के बाद से, हजारों नाबालिग या लापता बच्चों का पता लगाया गया है और उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने AHTU द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली का ऑडिट किया, रिकॉर्ड का निरीक्षण किया, AHTU के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और गहन ऑडिट के बाद AHTU क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस को IS,ISO,9001,2015 प्रमाणन प्रदान किया।