दिनांक 11.01.2025 से राष्ट्रव्यापी मादक पदार्थ निपटान पखवाड़े के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

दिल्ली पुलिस, नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और खतरनाक नशीले पदार्थों का सुराग लगाने के लिए चल रहे अभियान जैसे कि 'ऑपरेशन कवच' के माध्यम से सख्त कदम उठा रही है। इस प्रयास के तहत, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा जब्त किए गए 1,575 किलोग्राम गांजे को आज दिल्ली के एसएसआई औद्योगिक क्षेत्र, जीटी करनाल रोड, जहांगीरपुरी के पास, श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, की उपस्थिति में आयोजित मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट में नष्ट कर दिया गया।

दिनांक 11.01.2025 से राष्ट्रव्यापी मादक पदार्थ निपटान पखवाड़े के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन  प्रोग्राम आयोजित किया गया।