दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा आदर्श सभागार, पुलिस मुख्यालय जय सिंह रोड, नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा और कुशल यातायात प्रबंधन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य दिल्ली में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में सुधार, नवीन समाधानों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ दिल्ली यातायात पुलिस अधिकरिओं, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को एक साथ लाना था।