दिल्ली पुलिस द्वारा अरुण जेटली स्टेडियम मे आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024,25 के फाइनल मैच में, दिल्ली पुलिस टीम और उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि, श्री तपन कुमार डेका, निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो, श्री संजय अरोरा , आयुक्त पुलिस, दिल्ली, श्री नीरज ठाकुर, विशेष आयुक्त,सशस्त्र पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।