दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज ट्रैफिक प्रहरियों के सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श सभागार, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में किया। इस अवसर पर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने उन ट्रैफिक प्रहरियो को पदक और नगद पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच प्रहरी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सबसे अधिक रिवार्ड पॉइंट अर्जित किए। उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पांच अधिकारियों को भी उनके समर्पण और अनुकरणीय सेवा के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।