दिल्ली पुलिस आयुक्त, श्री संजय अरोरा ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस परेड एवं बैंड दस्ते के सम्मान में उत्सव सदन, न्यू पुलिस लाइन्स, दिल्ली में भव्य बड़ा खाना का आयोजन किया। इस वर्ष दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड में “सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी” जीती, जो कि वर्ष 2024 के बाद लगातार दूसरी जीत है।