श्री एस.बी.के. सिंह, भा.पु.से., आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने दो प्रमुख कार्यक्रमों में प्रहरियों से बातचीत की और उन्हें सतर्क ड्यूटी के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के बहुउद्देशीय हॉल और लोटस टेम्पल के ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों को शामिल करने और उन्हें सक्षम बनाने के एकीकृत शहरव्यापी प्रयास को सशक्त करते हुए, आज दिल्ली के सभी पुलिस जिलों में संवाद सह ब्रीफिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।