मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम

श्री विनय कुमार सक्सेना,माननीय उपराज्यपाल,दिल्ली और श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली की उपस्थिति में, बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एसएसआई औद्योगिक क्षेत्र, जीटी करनाल रोड, दिल्ली में 1847 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट करने के लिए आज एक मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली पुलिस नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऑपरेशन कवच और विभिन्न अन्य नशीले पदार्थों का पता लगाने वाले अभियानों के माध्यम से सख्त कदम उठा रही है।

मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम