पुलिस स्मृति दिवस परेड

दिल्ली पुलिस ने आज गत एक वर्ष 01.09.2024 से 31.08.2025 के दौरान अपने अपने बलों में सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में आयोजित की गई स्मृति दिवस परेड के दौरान आयुक्त पुलिस, दिल्ली , श्री सतीश गोलछा ने इस अवधि में बलिदान देने वाले दिल्ली पुलिस के 8 पुलिसकर्मिओं समेत अन्य राज्यों व् केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 186 शहीदों का उल्लेख किया।

पुलिस स्मृति दिवस परेड