दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का उत्सव मनाया

दिल्ली पुलिस ने आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें साल को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और इकाइयों में राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के कार्यक्रम हुए। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक विशेष आयोजन हुआ, जहाँ वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी, श्री सतीश गोलछा, भा. पु. से., आयुक्त पुलिस, दिल्ली, की मौजूदगी में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के लिए एकत्रित हुए।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का उत्सव मनाया