कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों के बलिदान के सम्मान में आज दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, चाणक्यपुरी में एक स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सतीश गोलछा, भा. पु. से., आयुक्त पुलिस, दिल्ली, के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।