श्री सतीश गोलछा, भा. पु. से., आयुक्त पुलिस, दिल्ली, ने आज, दिल्ली पुलिस अकादमी, झाड़ोदा कलां में आयोजित पासिंग आउट परेड व शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मार्चिंग टुकड़ियों से सलामी ली। पासिंग आउट परेड और शपथ ग्रहण समारोह में अलग अलग कैडर के प्रशिक्षुओं में 4 DANIPS प्रोबेशनर, 135 प्रोबेशनर उप निरीक्षक, 133 सिपाही और अन्य कैडर के 19 प्रशिक्षुओं समेत कुल 291 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।