‘पीएफडब्ल्यूएस मिशन ओलंपिक्स’ के बैनर तले आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह 7 फरवरी 2026 को स्पोर्ट्स ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैंप में आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली उपस्थित रहे । ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री योगेश्वर दत्त, ने विशिष्ट अतिथि के रूप में ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर श्रीमती रचना गोलछा, अधक्षा, पुलिस परिवार कल्याण समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन, ओएनजीसी तथा इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के विशिष्ट प्रतिनिधियों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई ।