दिल्ली पुलिस प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन, श्री विनय कुमार सक्सेना, माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली द्वारा श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में किया गया । यह प्रदर्शनी दिल्ली पुलिस सप्ताह के उत्सवों के अंतर्गत आयोजित की गई है। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली द्वारा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट एवं समाचार पत्रिका का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया ।