श्री तरणजीत सिंह संधू, माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली ने ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, टोडापुर का दौरा किया। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित किया। सड़क आपात स्थितियों के प्रबंधन में ट्रैफिक कर्मियों की सहायता के लिए दो नए आपदा प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए 38 स्कूटी के नए बेड़े को भी रवाना किया गया। माननीय उपराज्यपाल को यातायात नियमन और प्रवर्तन के स्वरूपों से अवगत कराया गया। उन्होंने ट्रैफिक मुख्यालय में प्रवर्तन इकाई और पब्लिक इंटरफेस यूनिट का भी निरीक्षण किया।