बेहतर सड़क सुरक्षा हेतु आयुक्त पुलिस, दिल्ली द्वारा 125 ओएसवीडी कैमरों के साथ साथ 76 नई क्रेनों को हरी झंडी।

श्री सतीश गोलछा, भा.पु.से. आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में ट्रैफिक यूनिट के लिए 76 नई क्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर 125 अतिरिक्त ओएसवीडी ओवर स्पीडिंग वायलेशन डिटेक्शन कैमरों को भी लॉन्च किया गया। यह कदम राजधानी में यातायात नियमों के प्रवर्तन को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम में श्री नीरज ठाकुर, भा.पु.से., विशेष पुलिस आयुक्त ट्रैफिक तथा ट्रैफिक यूनिट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बेहतर सड़क सुरक्षा हेतु आयुक्त पुलिस, दिल्ली द्वारा 125 ओएसवीडी कैमरों के साथ साथ 76 नई क्रेनों को हरी झंडी।