ऑपरेशन विश्वास

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टी पर्पज़ हॉल में आयोजित कार्यक्रम में, दिल्ली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत बरामद किए गए 12,600 चोरी,गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए । इस समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने की । दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त पुलिस, दिल्ली, श्री सतीश गोलछा, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक ट्रैफिक प्रदर्शनी वैन का भी उद्घाटन किया गया तथा एक सुरक्षा मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन किया गया।

ऑपरेशन विश्वास