नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जलाए गए नशीले पदार्थ

दिल्ली पुलिस ने माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली श्री विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जब्त की गई ड्रग्स को नष्ट किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोड़ा सहित निस्तारण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। माननीय उपराज्यपाल की मौजूदगी में निलोठी, दिल्ली स्थित निष्पादन संयंत्र में इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। माननीय उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जलाए गए नशीले पदार्थ