श्री संजय अरोड़ा, आयुक्त पुलिस दिल्ली ने परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में आत्मरक्षा तकनीकों को सिखाने वाली एक पुस्तक का विमोचन किया व 'नवनिर्मित कमांडो बाधाएं' का उद्घाटन किया। न्यू पुलिस लाइन्स परिसर में पुनर्निर्मित अध्ययन केंद्र का भी उद्घाटन किया। बटालियनों के बीच पहली प्रतियोगिता "विभव-2022" में सभी 8 सशस्त्र बटालियनों के 865 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। 8वीं बटालियन सर्वश्रेष्ठ बटालियन के रूप में सामने आई। आयुक्त पुलिस दिल्ली ने प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया।