इनर सर्कल, कनॉट प्लेस में "राहगीरी कार्यक्रम" का पुन: शुभारंभ

श्री संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, दिल्ली और श्री अमित यादव, अध्यक्ष, एनडीएमसी, नई दिल्ली ने 19 फरवरी, 2023 को इनर सर्कल, कनॉट प्लेस में राहगीरी कार्यक्रम को फिर से लॉन्च किया। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस सप्ताह -2023 समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अन्य इकाइयों के साथ नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), राहगीरी फाउंडेशन और हेल्प दिल्ली ब्रीद फाउंडेशन के सहयोग से किया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी और एनडीएमसी के अधिकारी भी मौजूद थे।

इनर सर्कल, कनॉट प्लेस में "राहगीरी कार्यक्रम" का पुन: शुभारंभ