नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली श्री विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोगों ने भाग लिया। माननीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, दिल्ली के माननीय सांसद श्री हर्ष वर्धन, श्री मनोज तिवारी, श्री हंसराज हंस, माननीय पूर्व सांसद और बॉक्सिंग चैंपियन श्रीमती एम सी मैरी कॉम, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुश्री रानी रामपाल, डीडीजी एनसीबी, मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार, पुलिस आयुक्त दिल्ली, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह