76वां स्थापना दिवस परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप, दिल्ली
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतया ऑनलाइन सुविधा का लोकार्पण किया और दिल्ली पुलिस में शामिल किये गए मोबाइल फॉरेंसिक वाहन भी जनता को समर्पित किये। इसके साथ ही गृह मंत्री ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी NFSU के दिल्ली कैंपस के शैक्षणिक संकुल का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।