आयुक्त, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने होली समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात कर्मियों से मुलाकात की
श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने होली समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांट इस बड़े त्योहार पर अपने परिवारों से दूर ड्यूटी करने के लिए सराहा।