दिल्ली पुलिस डिजिटल सुलभता और साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए डिजिटल क्रांति और डिजिटल सुरक्षा की नीति को निष्ठापूर्वक लागू कर रही है। इस संधर्भ में आगे बढ़ते हुए, आज, श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, ने पुलिस कर्मियों और आगंतुकों के लाभ हेतु, पुलिस मुख्यालय की कैंटीन में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक साइबर सुरक्षा कियोस्क का उद्घाटन किया। साइबर सुरक्षा कियोस्क को एनएफएसयू, गांधी नगर द्वारा मोबाइल फोन या स्टोरेज डिवाइस को वायरस या संदिग्ध फ़ाइलों या ऐप्स से सुरक्षित करने के लिए विकसित किया गया है।