दिल्ली पुलिस ने अपना 78वां स्थापना दिवस परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में भव्य रूप मे मनाया। श्री नित्यानंद राय, माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, की उपस्थिति में परेड का निरिक्षण किया व सलामी ली।