दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री विनय कुमार सक्सेना, माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली, श्री संजय अरोरा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री राहुल खन्ना द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक तथा प्रसिद्ध गायक श्री मोहित चौहान और श्री अशोक मस्ती द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में ‘ड्रग फ्री दिल्ली’ तथा सड़क सुरक्षा विषय पर एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई।