दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर इंडिया गेट से पुलिस स्टेशन कर्तव्य पथ तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट होना और एक स्वस्थ, नशा मुक्त दिल्ली को प्रोत्साहन देना था। श्री संजय अरोरा, पुलिस आयुक्त, दिल्ली, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सम्मानित अतिथियों ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन में पुलिस और आम जनता दोनों ने हिस्सा लिया।