पुलिस परिवार कल्याण समिति पीएफडब्ल्यूएस ने अपना 53वां स्थापना दिवस पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संगीता सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा श्रीमती रितु अरोरा, कोर कमेटी सदस्यों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ उपस्थित थीं। आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता श्री गौर गोपालदास द्वारा तनाव प्रबंधन और आंतरिक शांति पर आधारित चर्चा थी।