दिल्ली पुलिस मुख्यालय, आदर्श सभागार में मुख्य अतिथि, दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल, श्री विनय कुमार सक्सेना व श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली की उपस्थिति में मनाया गया सेवा, सुरक्षा और समर्पण का उत्सव गर्व का पर्वI इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद किए गए 1559 चोरी खोए हुए मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को सौंपे गए व इन मोबाइल फ़ोन को बरामद करने में विशेष भूमिका निभाने वाले 22 पुलिसकर्मियों व बहादुरी से पुलिस का साथ देने वाले 13 नागरिकों को सम्मानित भी किया गया