श्री सतीश गोलछा, भा.पु.से , आयुक्त पुलिस , दिल्ली ने आज, भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में दिल्ली पुलिस पवेलियन का उद्घाटन किया। दिल्ली पुलिस पवेलियन में, नए आपराधिक कानूनों और इसकी विशेषताओं को बताने, नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करने, साइबर अपराध पर जागरूकता बढ़ाने और दिल्ली पुलिस की कल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित करने के लिए चार विषयगत स्टॉल प्रदर्शित किए गए हैं।