श्री सतीश गोलछा, भा.पु.से, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने आज दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में पुलिस कन्ट्रोल रूम के बेड़े में शामिल 55 नए पीसीआर मोबाइल पेट्रोल वाहन और 156 नवीनीकृत मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।