दिल्ली पुलिस द्वारा 79वां स्थापना दिवस माननीय केंद्रीय गृह मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया

दिल्ली पुलिस ने अपना 79वां स्थापना दिवस परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में भव्य समारोह एवं आकर्षक परेड के साथ मनाया। इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में आयुक्त पुलिस, दिल्ली, श्री सतीश गोलछा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा स्पेशल सेल के एकीकृत मुख्यालय का ई शिलान्यास किया गया। साथ ही दिल्ली पुलिस की 10 नई भवन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई तथा ‘सेफ सिटी परियोजना’ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया गया।

दिल्ली पुलिस द्वारा 79वां स्थापना दिवस माननीय केंद्रीय गृह मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया