दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज, श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने जय सिंह रोड, नई दिल्ली स्थित पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के भव्य चित्र का अनावरण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने पुलिस मुख्यालय में देश के “सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन” पुरस्कार ट्रॉफी को प्रदर्शित करने हेतु एक मॉडल ट्रॉफी विट्रीन का भी उद्घाटन किया । तकनीकी पहलों को और सुदृढ़ करते हुए, आयुक्त पुलिस, दिल्ली द्वारा पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट तथा कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए एक नई वेब/टैबलेट आधारित एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया गया ।