मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू तथा श्री सतीश गोलछा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आज बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्रा. लि., एसएसआई इंडस्ट्रियल एरिया, जीटी करनाल रोड, दिल्ली में 1,700 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करने हेतु एक मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने वर्ष 2027 तक “नशा मुक्त दिल्ली” के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त करने हेतु दिल्ली के पहले समर्पित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF पुलिस स्टेशन की स्थापना की घोषणा भी की।