पुस्तक "वर्ष एक, स्मृतियां अनेक" का विमोचन और पॉडकास्ट श्रृंखला "किस्सा खाकी का" में योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना

श्री संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने आज आदर्श ऑडिटोरियम, पुलिस मुख्यालय, दिल्ली में "किस्सा खाकी का - वर्ष एक, स्मृतियां अनेक " का विमोचन किया। दिल्ली पुलिस की पॉडकास्ट श्रृंखला 'किस्सा खाकी का' ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने उन पुलिस कर्मियों/टीमों को नई विमोचित पुस्तक "किस्सा खाकी का - वर्ष एक, स्मृतियां अनेक" भी भेंट की, जिनके साहस और कर्त्तव्यपरायणता की गाथाओं को इस पुस्तक में उजागर किया गया है। उन्होंने पॉडकास्ट के पीछे की आवाज, डॉ. वर्तिका नंदा, अख्या - दिल्ली पुलिस की क्रिएटिव डिजाइनिंग टीम और पीआरओ टीम के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने इस साप्ताहिक पॉडकास्ट श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अथक कार्य किये।

पुस्तक "वर्ष एक, स्मृतियां अनेक" का विमोचन और पॉडकास्ट श्रृंखला "किस्सा खाकी का" में योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना