श्री संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त ने, दिल्ली पुलिस के 76 वें स्थापना दिवस समारोह" के उपलक्ष्य में पुलिस-जनता के बीच सम्बन्ध को मजबूत करने के लिए बाहर-उत्तरी जिले की एक पहल “तरंग: वेव ऑफ ट्रस्ट एंड बॉन्डिंग" के तहत राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बवाना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता सहित, पुलिस स्टेशन बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्र की टीमों के बीच रस्साकशी, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों के साथ कुश्ती प्रतियोगिता और अन्य ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।