118वें बैच के नए भर्ती सिपाहियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन दिल्ली पुलिस अकादमी, झड़ौदा कलां, नई दिल्ली में किया गया। दिल्ली पुलिस अकादमी में 10 महीने का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय अरोड़ा, आयुक्त पुलिस ने मार्चिंग दस्तों की सलामी ली। इस परेड में श्री अक्षत मेहता, डीन राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधी नगर गुजरात, श्री मुकेश कुमार मीणा, विशेष पुलिस आयुक्त, प्रशिक्षण, दिल्ली पुलिस, अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ-साथ नव प्रशिक्षित सिपाहियों के परिवारों के सदस्य मौजूद थे।