श्री संजय अरोड़ा, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने पुलिस कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 के विजेता, CP-XI टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया। ट्रॉफी CP-XI के कप्तान श्री विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त पुलिस व उनकी टीम ने प्राप्त की। फाइनल मैच CP-XI और एडवोकेट्स-XI के बीच स्पोर्ट्स ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में खेला गया। CP-XI ने 134 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 6 विकेट शेष रहते ट्रॉफी अपने नाम कर ली। श्री रजनीश भटनागर, माननीय न्यायमूर्ति, दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।